LAN, MAN और WAN क्या है?

हेलो दोस्तो, आज इस पोस्ट में हम जानेंगे अलग- अलग नेटवर्क के बारे में आपको यह तो पता है ही कि हम सभी मोबाइल या लेपटोप, कम्प्यूटर मे नेटवर्क का प्रयोग करते हैं। लेकिन कौन से नेटवर्क का उपयोग करते हैं वह कितने प्रकार के होते है। आइए जानते हैं इस पोस्ट में।
Network कितने प्रकार के होते हैं –
LAN, WAN, MAN – नेटवर्क उनकी भौगोलिक (GEOGRAPHICAL) दूरी के आधार पर निम्न प्रकार के होते है—
- LAN– LOCAL AREA NETWORK ( लोकल एरिया नेटवर्क)
- WAN – WIDE AREA NETWORK ( वाइड एरिया नेटवर्क)
- MAN – METROPOLITAN AREA NETWORK ( मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)
1. लोकल एरिया नेटवर्क (LOCAL AREA NETWORK– LAN)
यह नेटवर्क एक या दो किलोमीटर भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित होता है।उदाहरणतया किसी कार्यालय, किसी विद्यालय अथवा एक ही इमारत में स्थिति संगठन मे हो सकता है। स्टार, रिंग या पूरी तरह से कनेक्टेड टोपोलॉजी को LAN मै प्रयोग किया जाता है।प्रायः LAN मै कोएक्सियल(coaxial) केबल या फाइबर ऑप्टिक केबल के तार प्रयोग में आते है। इनकी डेटा संचार गति बहुत तेज या त्रुटिरहित होती है।
LOCAL AREA NETWORK (लोकल एरिया नेटवर्क) की विशेषताएं:-
- LAN सीमित भौगोलिक क्षेत्र मै ही कार्य करता हैं।
- इसकी लागत सामान्यतया कम होती है।
3. यह किसी एक संस्था या उद्देश्य विशेष से संबंधित होती है।
एंटीवायरस के प्रकार (Antivirus Ke Prakar) डिजिटल सुरक्षा के लिए प्रमुख विकल्प
4. LAN में आंकड़ो के संचार की गति 0.1 से 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड होती है।
Local Area Network (लोकल एरिया नेटवर्क) में प्रयुक्त प्रोटोकॉल:-
- Ethernet.
- Omnet.
- Arcnet.
2. वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network – WAN ) —
यह नेटवर्क सार्वजनिक नेटवर्क है जो कि विस्तृत क्षेत्र में स्थापित होता है। यह MAN से भी बड़ा होता है। इसे मंडलीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सकता है। WAN में दो या दो से अधिक LAN को आपस में जोड़ा जाता है।यह लिंक टेलीफोन लाइन के माध्यम से बनाया जाता है। WAN को स्थापित करने के लिए हम उपग्रह या रेडियो का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके मुख्य उदाहरण है — ARPANET भारत सरकार द्वारा स्थापित ERNET, SALENET, SYARNET आदि।LAN की अपेक्षा WAN की गति धीमी होती हैं।
Wide Area Network (वाइड एरिया नेटवर्क)की विशेषताएं:-
- WAN मे भौगोलिक क्षेत्र की कोई सीमा नहीं होती हैं।
- WAN में कंप्यूटरो के बीच भौतिक लिंक की आवश्कता नहीं होती। WAN के आंकड़ों के संचार की गति की सामान्यतया 9,600 बिट प्रति सेकंड होती है।
- WAN को स्थापित तथा प्रयोग करने में लागत अधिक आती हैं।
Wide Area Network (वाइड एरिया नेटवर्क) में प्रयुक्त प्रोटोकॉल:-
- X.25 ,
- Frame Relay,
- ATM
3. Metropolitan Area Network (मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क) MAN :–
यह नेटवर्क जो व्यक्तिगत या सार्वजनिक रूप से किसी मेट्रोपोलिटन महानगरों की अनेक इमारतों को आपस में जोड़ता है, मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क कहलाता है। इसका आकार तथा कंप्यूटरों की संख्या LAN से ज्यादा होती है।इसमे कई LAN को एक साथ आपस में जोड़ दिया जाता है।
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है (Utility Software Kya Hai) और इसके प्रकार
Tags :-
Network कितने प्रकार के होते हैं ?, LAN का पूरा नाम क्या हैं? LAN के प्रोटोकॉल बताईए।WAN का पूरा नाम क्या हैं?, WAN मेें प्रयुक्त प्रोटोकॉल बताईए।, MAN का पूरा नाम क्या हैं? समझाइए ।, LAN, WAN, MAN क्या होता हैं?, LAN की विशेषताए क्या होती हैं?, WAN की विशेषताए क्या होती है?