हेलो दोस्तों आज इस पोस्ट में हम जानेंगे e – uparjan क्या है और ई-उपार्जन पोर्टल में गेहूं का पंजीयन कैसे करें ।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी रबी फसल का उचित दाम प्रदान करने के लिए एमपी गेहूं पंजीयन प्रक्रिया को आरंभ किया गया है। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चने की पंजीयन प्रक्रिया को सरकार द्वारा 05 फरवरी से 01 मार्च तक चलाया जाएगा इस दौरान समस्त किसानों को MP E-uparjan पोर्टल पर अपना पंजीयन कर लेना होगा।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से MP Gehu Panjiyan 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायेंगे।इसके लिए इस पोस्ट को पूरी जरूर पढ़ें।
आधार कार्ड कैसे निकाले (Aadhar Card Kaise Nikale)
हमारे देश में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आइये पहले जानते हैं E-uparjan क्या हैं।
E – uparjan Application द्वारा पूरे मध्यप्रदेश को कवर करने की योजना बनाई गई जिससे मध्यप्रदेश में प्रदेश के हर राज्य के अनाज , गेहूं और धान की मोनिटरिंग की गई । जिसके द्वारा अनाज खरीदना, बेचना और परिवहन किया जा सके।
“ सॉफ्टवेर के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों द्वारा किसानो से अनाज की प्राप्ति (खरीदी) की जाती है | प्राप्ति के पश्चात किसानो को उनके बेचे गए अनाज की रसीद उपलब्ध कराई जाती है एवं किसानो द्वारा बेचे गये अनाज की राशि सात कार्यालयीन दिवसों में उनके पंजीकृत बैंक खाते मे जमा कर दी जाती है| ई-उपार्जन साफ्ट्वेय़र के माध्यम से उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केन्द्र को किसानो से ख़रीदे गए अनाज का परिवहन किया जाता है ।”
गेहूं का पंजीयन कैसे करें 2024-25
MP E- Uparjan पोर्टल में गेहूं या चने रबी फसल का पंजीयन करने के लिए आगे बताएं गए सभी स्टेप्स को ठीक से फॉलो करें उसके बाद आप भी अपनी रबी फसल का ई – उपार्जन पोर्टल 2024-25 में पंजीयन जरूर कर पाएंगे।
1. सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश की ई – उपार्जन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे मास्टर आप्शन पर click करके old किसान पंजीयन पर क्लिक करें। यहां पर आप उन्हीं किसान का पंजीयन कर सकते हैं जिसने पहले से पंजीयन करा चूका है।

3. अब यहां जिस किसान का पंजीयन करना है उसका आधार नंबर यहां लिख देंगे। इसके बाद ढूंढे पर क्लिक करना होगा।

4. जिस व्यक्ति का आधार नंबर हम type करते हैं उस व्यक्ति की जानकारी screen पर आ जाती है। अब पिता/पति वाले column में पिता या पति का नाम Screen से देखकर हिंदी में लिख देंगे।
प्रिंटर क्या है? प्रिंटर के प्रकार (प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं)
5. अब हमें यहां और option दिखाई देंगे । scroll करने पर बैंक column में जिस बैंक में किसान का खाता है उसका नाम सेलेक्ट करें। उसके नीचे scroll करने पर बैंक ब्रांच पर चुने पर क्लिक कर देना है। और जहां आपकी बैंक ब्रांच हैं उसे select कर लेना है। बैंक ब्रांच select करने के बाद यह page reload हो जायेगा और आपकी बैंक ब्रांच का IFSC कोड स्वयं ही आ जायेगा। बैंक खाता क्रमांक वाले column में किसान का खाता क्रमांक डाल दें।

6. अब कंफर्म खाता क्रमांक पर क्लिक करने के बाद Send OTP में click करना हैं। आधार में registered mobile number में वह OTP पहुंच जायेगी।

7. Screen scroll करने के बाद ओ टी पी पासवर्ड वाले column में अपने mobile number पर आया हुआ OTP डाल देना हैं।

8. अब यहां पर हमें किसान की भूमि संबंधित जानकारी भर देना हैं। यहां पर भूमि का प्रकार, भंडारण स्थल, जिला, तहसील आदि जानकारी प्रविष्ट करने के बाद यहां पर हमें राजस्व ग्राम चुनते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसान का निवास स्थान नहीं जिस ग्राम में भूमि हैं वह जानकारी प्रविष्ट करना है।
9.इतनी जानकारी भरने के बाद page reload होगा और आपकी जमीन का पटवारी हल्का नंबर व खसरा नंबर automatic आ जायेगा । इसके बाद अनुमानित आवक मात्रा column में किसान की होने वाली अनुमानित फसल की मात्रा लिख देना हैं । न कुछ ज्यादा न ही कम लिखें।
10. इसके बाद भूमि की जानकारी जोड़े पर click करे। अब यहां पर भूमि की जानकारी जुड़ चुकी हैं। यहां आपके पास delete का भी option आता हैं। कि कहीं आपके द्वारा गलत जानकारी जोड़ दी गई हैं तो आप उसे delete भी कर सकते हैं।

और यदि भूमि की जानकारी सही जुड़ी हैं तो पूरा form एक बार check करके आपरेटर द्वारा सत्यापन व किसान द्वारा सत्यापन में टिक करने के बाद उसे Save कर देना हैं। अब MP e uparjan पोर्टल पर आपकी फसल का पंजीयन successfully हो चुका हैं।

11. यहां हमें Screen पर भूमि की जानकारी प्रविष्ट हो गई msg दिखाई देगा। Ok पर click करने के बाद फिर से वही page open हो जायेगा।जिसे नीचे scroll करने पर किसान का पंजीयन कोड दिखाई देगा।

12. आप इसे print भी कर सकते हैं या PDF द्वारा किसान के mobile पर भेज सकते हैं।जिसका उपयोग किसी फसल बिक्री के समय कर सकते हैं।

इस तरह आप E – uparjan पोर्टल में गेहूं या चने (रबी फसलों) का पंजीयन कर सकते हैं, और इसे Print भी कर सकते हैं।
उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और जरूर कुछ ना कुछ नया सीखने को मिला होगा, दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें मैं आपसे मिलूंगा नेक्स्ट पोस्ट में तब तक के लिए Bye जय हिंद.